बानसूर (ईशाक खान): बानसूर क्षेत्र के ग्राम लेकड़ी में मंगलवार को डॉक्टर श्राफ नेत्र धर्मार्थ चिकित्सालय अलवर व जन सेवा समिति कोटपूतली के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जन सेवा समिति के सचिव ताराचंद मेहताला ने बताया की सुबह 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित हुआ शिविर में आसपास के क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने जांच करवाकर एवं परामर्श लेकर शिविर का लाभ उठाया। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने आंखों की जांच कर उचित परामर्श और निशुल्क दवाइयां दी गई। सचिव ने बताया कि शिविर में 150 से ज्यादा मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 40 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जिनका निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। जिसमें नारायण सिंह शेखावत, यादराम कावर, राम सिंह कसाना, आदित्य कसाना, भवानी सिंह शेखावत, कृष्ण जांगिड़, अशोक जांगिड़, कानाराम कसाना, रोहिताश कसाना, धुणाराम कसाना, गिराज मीणा, योगेंद्र शेखावत, विकास शर्मा मौजूद रहे।
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन, 110 मरीजों की हुई जांच 40 को किया चिन्हित
By -
June 17, 2026
0
Tags: