मांढण पुलिस की बड़ी कार्यवाही: हथकढ़ शराब के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0

बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): पुलिस थाना मांढण ने अवैध हथकढ़ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर आरोपी कृष्ण कुमार को 2 लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में आबकारी अधिनियम, चोरी समेत कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों व अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराना सुरेश कुमार खींची आरपीएस के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी बहरोड़ सचिन शर्मा आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी मांढण प्रदीप कुमार उ.नि. के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। 16 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर टीम ने खुन्दरोठ निवासी कृष्ण कुमार पुत्र रामजीलाल, जाति बावरिया, उम्र 45 साल को 2 लीटर हथकढ़ शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 136/2026 धारा 16/54 आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ थाना मांढण, बहरोड़ व हरियाणा में भी चोरी व मारपीट के मामले है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!