ब्रह्म चैतन्य संस्थान चिड़ावा की नई कार्यकारिणी घोषित

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा: ब्रह्म चैतन्य संस्थान, चिड़ावा के अध्यक्ष मोती लाल लाटा ने बुधवार को एक भव्य समारोह के दौरान अपनी नई ऊर्जावान टीम का गठन किया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और प्रसाद भोग लगाकर किया गया। ​समारोह के आरंभ में संस्थान की परंपरा को निभाते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष मोती लाल लाटा ने पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल मिश्र का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इसके पश्चात, अध्यक्ष लाटा की अनुमति से संस्थान के सचिव सुरेश कुमार शर्मा ने नई कार्यकारिणी और उप-समितियों की आधिकारिक घोषणा की और शपथ दिलाई। संस्थान को मजबूती देने के लिए अनुभवी सदस्य जिसमें अध्यक्ष मोती लाल लाटा, ​उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया, ​महासचिव सुरेश कुमार शर्मा, ​कोषाध्यक्ष रवि शर्मा पचेरीवाला, ​मीडिया प्रभारी रजनीकांत मिश्रा, कर सलाहकार सीएस सुनील शर्मा, ​कानूनी सलाहकार एडवोकेट लोकेश शर्मा, ​कार्यकारिणी सदस्य शिम्भू दयाल पुजारी, शुभ राम शर्मा, प्रमोद शर्मा ओजटूवाला, दीपक कौशिक, विश्वास अरड़ावतिया, डॉ.अवतार कृष्ण शर्मा और अनिल जोशी सम्मिलित हैं। संस्थान के सामाजिक, धार्मिक और शैक्षणिक कार्यों को गति देने के लिए चार प्रमुख उप-समितियों का गठन कर उनके प्रभारियों की घोषणा की गई

*​संगठन समिति*

प्रभारी पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, ​पांडित्य समिति प्रभारी हीरालाल पुजारी, ​निर्माण एवं रखरखाव समिति प्रभारी रामगोपाल मिश्र, ​शिक्षा समिति प्रभारी कैलाश चतुर्वेदी। इन समितियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुरेंद्र कुमार वैद्य, अतुल मिश्र, मुकेश पुजारा, संदीप जोशी, धर्मेंद्र तिवाड़ी, विनोद कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, अनिल शर्मा भारती, नवल-किशोर लाटा, संतोष अरड़ावतिया, अनिल शर्मा, राजेश नातवाल, नगेंद्र शर्मा, पवन शर्मा नवहाल, कृष्ण ढस्सा, निरंजन लाल शर्मा और सुशील कुमार दाधिच को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इस पूरे शपथ और घोषणा कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.अशोक कुमार शर्मा ने किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर समाज के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। जिनमें श्याम सुंदर शर्मा, प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, अशोक जोशी और नरेश शर्मा प्रमुख थे। सभी उपस्थित सदस्यों ने नई टीम को बधाई देते हुए संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!