भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व, जन जन में विश्वास और विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके द्वारा किए गए जनकल्याण क' विषय को जन-जन तक पहुँचाने को लेकर रीको क्षेत्र स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल ऑडिटोरियम में भाजपा द्वारा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी की अध्यक्षता में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 12 वर्षों की यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जानकारी देते हुए भाजपा मिडिया प्रभारी ललित जोशी ने बताया कि राखी राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने कई क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होंने आर्थिक सुधार, बुनियादी ढांचे का विकास, डिजिटल इंडिया, जन-कल्याणकारी योजनाओं और देश की सुरक्षा सुदृढ़ करने के प्रयासों का हवाला दिया। राठौड़ ने विशेष रूप से स्वच्छता अभियान, गरीबों के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, महिलाओं के सशक्तिकरण व महिला आरक्षण के लिए उठाए गए कदम और कोविड-19 महामारी के दौरान प्रभावी प्रबंधन को प्रधानमंत्री की प्रमुख सफलताओं के रूप में रेखांकित किया। उनका कहना था कि केन्द्र और राज्य सरकारों के सहयोग से राजस्थान में भी कई योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है, जिससे ग्रामीण विकास और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। राठौड़ ने युवाओं के लिए रोजगार सृजन, कला-संस्कृति के संवर्द्धन और शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर भी जोर दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलरी ने उद्घाटन भाषण में सम्मेलन के उद्देश्य-जनमानस के बीच सरकार की नीतियों और उनकी उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने का उल्लेख किया। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया।
सम्मेलन में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी प्रधानमंत्री की नीतियों के अनुप्रयोग और स्थानीय स्तर पर हुए परिवर्तन पर अपने विचार साझा किए। पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, खेतड़ी विधायक धर्मपाल गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश खाजपुरिया, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, सीए मनीष अग्रवाल, डॉ.लालचंद ढाका व डॉ.अनिल महलावत ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम् गीत से किया गया जबकि समापन राष्ट्रगीत से हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने किया। जिला महामंत्री दिलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील लाम्बा, भूपेंद्र सिंह शेखावत, अनिता जांगिड़, महावीर ढाका, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सरोज श्योराण, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसिंह माँठ, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शौकत अली चौहान, ललित जोशी, सौरभ सोनी, शेर सिंह निर्बाण, मुरली मनोहर शर्मा, निखिल शर्मा, राजकुमार, सुधा पंवार, राजेन्द्र जोशी, राकेश सहल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, बुद्धिजीवी, समाजसेवी और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!