राजकीय महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की अन्तिम तिथि कल

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राजकीय महाविद्यालय में आयुक्तालय के निर्देशानुसार संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत स्नातक प्रथम वर्ष के कला व विज्ञान संकाय की समस्त श्रेणियों में रिक्त सीटों पर 21 जून तक पुन:ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए है। प्राचार्य प्रोफेसर मीनाक्षी बघेल ने बताया कि रिक्त सीटों पर सभी श्रेणियों में ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि आवेदन वहीं छात्र कर सकते है, जिन्होंने पूर्व में आवेदन नहीं किया है, जिनको रिक्त रही सीटों पर ही प्रवेश मिलेगा। इसी प्रकार राजकीय कन्या महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश की अंतिम तिथि 21 जून की गई। कार्यवाहक प्राचार्य एवं नोडल प्रभारी डॉ.प्रीति जैन ने बताया कि प्रथम वर्ष सेमेस्टर प्रथम के लिए अब ऑनलाइन आवेदन 21 जून तक कर सकते है। मैरिट सूची प्रथम तथा प्रतीक्षा सूची प्रथम में जिन छात्राओं के नाम आए हैं, वह छात्राएं महाविद्यालय में अपने दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन करवाकर, ई मित्र पर फीस जमा करवाए तथा प्रवेश लेवे। प्रवेश प्रभारी डॉक्टर सीएल मीना ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के आदेशानुसार रिक्त स्थानों के लिए पुन: 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!