ताश-पती पर जुआ खेल रहे 4 जने गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): बरोनी थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश-पती पर जुआ खेल रहे 4 जनों को गिरफ्तार किया है। बरोनी थानाधिकारी नारायण लाल गुर्जर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव व डीवाईएसपी रामअवतार के सुपरविजन में गठित टीम ने सार्वजनिक स्थान पर ताश-पती पर जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई करते हुए गांव सोहेला में सार्वजनिक तालाब की पाल पर ताश-पती पर जुआ खेलते हुए आरोपी लालाराम बैरवा निवासी बोरखंडी, राजेश गुर्जर, ललित जांगिड़ व तुलसीराम गुर्जर तीनों निवासी सोहेला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 9 हजार 640 जुआ राशि जब्त की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!