अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर तैयारियां पूर्ण, दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार ब्लॉक स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसी क्रम में पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निवाई में आयोजित दो दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ.हरीश टेलर ने बताया कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य एवं सफल बनाने के उद्देश्य से तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से योग प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं संबंधित कार्मिकों को योग के विभिन्न आयामों तथा गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान शारीरिक शिक्षक रामकिशन गुर्जर एवं योग प्रशिक्षक रमेश चंद वर्मा ने सभी योग प्रशिक्षकों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया तथा योग दिवस के आयोजन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ.हरीश टेलर, सहायक नोडल अधिकारी डॉ.सीताराम जाट सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की आधारशिला बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ने का आह्वान किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!