पावटा (राहुल शर्मा): श्री गोपाल भैया मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन कथा व्यास आचार्य श्री किशोर जी महाराज ने राजा परीक्षित मोक्ष और शुकदेव जी के प्रसंग का भावपूर्ण वाचन किया। कथा महंत श्री श्री 108 मोहनदास जी रामायणी महाराज के पावन सानिध्य में हो रही है।
*शुकदेव जी के आगमन का वर्णन*
श्री धाम वृंदावन से पधारे युगल चरणोपासक आचार्य किशोर जी महाराज ने बताया कि जब राजा परीक्षित को तक्षक नाग के डसने से मृत्यु का शाप मिला, तो उन्होंने अपना राजपाट त्याग कर गंगा तट पर आमरण अनशन शुरू कर दिया। उसी समय 16 वर्ष के बालयोगी शुकदेव जी का आगमन हुआ। परीक्षित ने शुकदेव जी से कल्याण का मार्ग पूछा, तब शुकदेव जी ने सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाकर उन्हें मोक्ष प्रदान कराया।
*दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक चल रही कथा*
कथा में महाराज ने कहा कि भागवत श्रवण से जीव का कल्याण निश्चित है। कथा के दौरान पूरा पंडाल 'राधे-राधे' और 'जय श्रीकृष्ण' के जयकारों से गूंज उठा।
*ये रहे मौजूद*
इस अवसर पर अशोक मिश्रा, भागीरथ यादव, मोहन लाल सिसोदिया, पत्रकार प्रहलाद सैन, रोताश यादव, साहिल टीलावत, शुभम् टीलावत, संजय मिश्रा, कमलेश शर्मा, कैलाश पटेल, महेश गुप्ता, उमाकांत बंसल, रमेश सिसोदिया, राघव टीलावत, सुरेश कुमावत, सुशील शर्मा, नेमीचंद गुप्ता, मानसिंह सिसोदिया, राहुल भांजा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।