रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): निकटवर्ती कोटड़ा निवासी एवं बालिका शिक्षा से लंबे समय से जुड़ी विमला बिश्नोई को शिक्षा संकाय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। विमला बिश्नोई ने के शिक्षा विभाग में "सह-शैक्षिक एवं कन्या महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के आत्मविश्वास एवं सामाजिक स्वतंत्रता के संबंध में अध्ययन" विषय पर शोध कार्य पूरा किया। यह शोध उन्होंने प्रोफेसर डॉ.सुमन रानी के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ.विमला बिश्नोई ने विश्वविद्यालय के कुलगुरु, रिसर्च डायरेक्टर, अपने शोध निदेशक तथा माता-पिता के प्रति आभार व्यक्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
3/related/default