हिंडौन सिटी (नीरज जिंदल): नगर परिषद अंबेडकर भवन मे चल रहे शिविर मे अभी तक 12 तारीख से आज तक 35 पट्टे जारी किए गए और इसके अलावा भी काफी पट्टो और कई तरह के कार्यों का निस्तारण किया जा रहा हैं। शिविर मे लोगो के सालो से अटके हुए पट्टे भी निस्तारण किए गए और 50 से भी ज्यादा पट्टो का कार्य पूर्ण हो चुका है, सिर्फ उनको लोगो द्वारा जो पट्टे ले रहे है, पैसे जमा कराने है, जिस दिन लोग पैसे जमा करेगे, उसी दिन ही जारी कर दिया जायेगा। शिविर मे लोगो के सभी कार्य तेज़ी से हो रहे है। जो लोग काफी टाइम से नगर परिषद में चक्कर लगा रहे थे, उनके कार्य होने पर खुश नजर आ रहे थे। इसी तरह से एक फरियादी नगर परिषद में आज इतना खुश हुआ कि उसकी आँखों से खुशी के आंसू झलक रहे थे। बुजुर्ग पिछले 15 साल से नगर परिषद और जयपुर के चक्कर लगा रहा था, जो एक सामाजिक कार्यकर्ता जिसने अपना सारा जीवन अपनी पार्टी के लिए बिता दिया, उसका भजन लाल की सरकार के शिविर मे काम हो गया। हिंडौन सिटी नई मंडी निवासी महेश, जो पिछले 15 साल में 800 से भी ज्यादा चक्कर नगर परिषद और जयपुर के लगा चुका था, आज वो पूरे नगर परिषद कर्मचारी, अधिकारी प्रेम राज मीना और स्वराज जी को धन्यवाद दे रहा था और उन्होंने इसे अपने जीवन का यादगार पल बताया। शिविर में आने वाले सभी लोग खुश नजर आ रहे थे क्योंकि सबके काम शिविर में हो रहे है। लोगो की काफी भीड़ भी शिविर मे देखी गई और लोगो को जब रिपोर्टर ने पूछा तो बताया कि हमारे यहां एक ही जगह पर काम हो रहे हैं।
हिंडौन सिटी नगर परिषद और जयपुर मे 15 साल से चक्कर लगा रहे एक बुजुर्ग को राजस्थान की भजन लाल सरकार के शिविर में मिला पट्टा
By -
June 25, 2026
0
Tags: