आबादी क्षेत्र में चल रही अवैध मांस मछली की दुकानों को बंद किया जाए

AYUSH ANTIMA
By -
0



सूरौठ/करौली: बजरंग एवं गौ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने आमजन की परेशानियों को देखते हुए सूरौठ थाना पुलिस को ज्ञापन सौंपकर सूरौठ कस्बे में अवैध रूप से चल रही मांस मछली की दुकानों को बंद करवाने की मांग की है। बजरंग एवं गौ सेवा समिति सूरौठ के अध्यक्ष लोकेश शर्मा उर्फ़ गौरी पंडित, कोषाध्यक्ष राम पंडा, सचिव केशव शर्मा, मंत्री आरव महावर, महामंत्री दीपू देशवाल, तुषार पंडित आदि कार्यकर्ता गुरुवार को दोपहर सूरौठ पुलिस थाने पहुंचे। जहां पर थाना प्रभारी की अनुपस्थिति में थाने के एएसआई रामनिवास को ज्ञापन सौंपकर कस्बे के आबादी क्षेत्र के मुख्य मार्गो में खुली हुई ये अवैध मांस मछली की दुकानों को हटवाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि आबादी क्षेत्र में चल रही इन दुकानों से, जहां बदबूमय गंदगी फैलने से आमजन परेशान है, वहीं यातायात भी बाधित होता है। बताया कि आबादी क्षेत्र में होने के कारण इन अवैध दुकानों से लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है, जिससे लोगों की शांति व पवित्रता प्रभावित हो रही है। समिति के पदाधिकारीयों ने बताया कि अगर सात दिवस में अवैध रूप से चल रही इन मांस मछली की दुकानों को आबादी क्षेत्र के मुख्य मार्गो से नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!