नीमराना (संदीप भारद्वाज): रैफल्स विश्वविद्यालय, नीमराना में 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन वैश्विक थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के अंतर्गत उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजेन्द्र सिंह सांगवान ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनना होगा तथा अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल आदतों को अपनाना होगा। उन्होंने सभी को हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर डीन अकादमिक्स डॉ.दीपक दास, विभिन्न संकायों के डीन, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण एवं विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य परिसर में हरित क्षेत्र का विस्तार करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। रैफल्स विश्वविद्यालय समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरणीय चेतना का प्रसार करता रहा है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगा।
3/related/default