बहरोड़ (संदीप भारद्वाज): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जीव कल्याण की दिशा में सराहनीय पहल की गई। संस्था के ‘प्रकृति आयाम’ के तहत घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र से सटे परतापुर चक नम्बर 02 वन क्षेत्र में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कमांडो एवं फाउंडेशन के वरिष्ठ सदस्य सतपाल यादव तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमलेश देवी (निवासी कांकर दोपा) के सौजन्य से वन्यजीवों के लिए पानी पीने की खैली का निर्माण कराया गया, साथ ही पशुपालकों के लिए एक प्याऊ भी स्थापित की गई। इस अवसर पर फाउंडेशन सदस्यों ने सतपाल यादव का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया तथा विधि-विधान से पूजन कर खैली और प्याऊ का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में डॉ.राजेश कुमार यादव, एडवोकेट भूपेंद्र प्रजापति, अशोक कुमार यादव, ओम यादव, रामभरोस मास्टर, देवदत्त यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
3/related/default