कोटपूतली की ऐतिहासिक पांडवकालीन बावड़ी एवं गंगासागर तालाब के जीर्णोद्धार की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): भाजपा युवा मोर्चा जयपुर देहात उत्तर के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार बंसल ने राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन सौंपकर कोटपूतली नगर परिषद क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक गंगासागर तालाब एवं लगभग 5000 वर्ष पुरानी पांडवकालीन बावड़ी के संरक्षण, संवर्धन एवं शीघ्र जीर्णोद्धार की मांग की है, ज्ञापन में बताया गया कि गंगा सागर तालाब एवं पांडवकालीन बावड़ी क्षेत्र की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा पर्यटन धरोहर हैं, लेकिन लंबे समय से उपेक्षा के कारण इनकी स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। तालाब के घाट, परकोटे एवं अन्य संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो रही हैं, वहीं बावड़ी भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गई है। आगामी मानसून से पूर्व यदि इन दोनों धरोहरों का जीर्णोद्धार कराया जाता है तो यह अधिक उपयोगी एवं प्रभावी रहेगा। प्रवीण कुमार बंसल ने मांग की कि प्रशासन द्वारा शीघ्र आवश्यक मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य कराए जाएं, परिसर की नियमित साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण किया जाए तथा असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि समय रहते संरक्षण एवं जीर्णोद्धार के प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो यह अमूल्य ऐतिहासिक धरोहरें स्थायी रूप से नष्ट होने की कगार पर पहुंच सकती हैं। इसलिए राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर इस विषय में आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी श्रीमाधोपुर के पूर्व चेयरमैन महेश मीणा, सांगटेड़ा सरपंच सोनू चौधरी, अग्रवाल समाज अध्यक्ष योगेश शरण बंसल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रफुल रमन, अरविंद वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!