खैरथल-तिजारा (जयबीर सिंह): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बाबा सुखदेव नाथ आश्रम में महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, जिला अध्यक्ष महा सिंह चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। भंडारे का आयोजन राम सिंह देव द्वारा अपने पुत्र पंकज यादव के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयन होने की खुशी में किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पंकज यादव एवं उनके परिवार का सम्मान करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से पंकज यादव से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 1 करोड़ 50 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने बिलाहेड़ी से भागना होते हुए एमडीआर सड़क के शीघ्र टेंडर जारी करने तथा क्षेत्र के पावर हाउस की क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सभी विकास कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के "12 साल बेमिसाल" अभियान की उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई तथा महाआरती के माध्यम से देश, प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। इस अवसर पर राजेश बटवारा, रामनिवास यादव, अनूप यादव, प्रधान संता देवी, डॉ.अंजलि यादव, यशपाल शर्मा, सुरेंद्र जांगिड़, मनीष शर्मा, मनोज मित्तल, अनिल गुप्ता, रामपत मेघवाल, छत्रपाल यादव, सतीश पहलवान, सुनील यादव, कृष्ण जोशी, शमशेर, सुराराम, कुलदीप, मुनेश यादव, शेखर मास्टर, बृजमोहन सरपंच, श्रीराम सरपंच, कृष्ण कुमार, सत्यप्रकाश, धर्म सिंह गुर्जर, विक्रम सिंह चौधरी, अर्जुन सिंह चौधरी, रमेश यादव, मुकेश सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बाबा सुखदेव नाथ आश्रम में महाआरती एवं विशाल भंडारा आयोजित
By -
June 10, 2026
0
Tags: