श्री सीताराम बड़ा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन, अधिकारियों ने की क्षेत्र की सुख-समृद्धि की मंगल कामना

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): राज्य सरकार के निर्देशानुसार देवस्थान विभाग के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के गौरवपूर्ण 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को श्री सीताराम बड़ा मंदिर ट्रस्ट कोटपूतली में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगल कामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के इस आयोजन में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान एडीएम ओपी सहारण, पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह, एसडीएम योगेश सिंह देवल, नगर परिषद के अधिशाषी अधिकारी अभिषेक सैनी तथा कनिष्ठ अभियंता कृष्ण गुर्जर ने मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की। यह आयोजन मंदिर त्यागी रामानंद दास महाराज एवं महंत धर्मदास महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में आगमन पर अतिथियों का मंदिर कमेटी द्वारा पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। एडीएम ओपी सहारण ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुये कहा कि श्री सीताराम बड़ा मंदिर क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर हमारी प्राचीन संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है तथा वर्तमान समय में ऐसी ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन की विशेष आवश्यकता है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी रह सकें। विशेष पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर परिसर में प्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल रहा तथा प्रशासन एवं आमजन ने मिलकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को नमन किया। कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओपी मीणा, व्यवस्थापक नागेंद्र पंडित, हनुमान बली, कोषाध्यक्ष सीताराम शरण, सुरेश संघई, अनिल संघई, बलदेव मीणा, धर्मेंद्र शर्मा, राहुल स्वामी, प्रदीप अग्रवाल, मनीष यादव एवं सचिव अमित यादव सहित प्रमोद शर्मा, प्रवेश शर्मा, नारायण गुर्जर, पप्पू गुर्जर, लालाराम गुर्जर, नरसी मीणा, अशोक गुर्जर, महेश योगी, सतीश योगी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!