झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं आमजन की शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) कार्यालय में एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि जिले में पेयजल आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत अथवा सूचना के लिए आमजन कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01592-232636 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में पेयजल की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने व जलापूर्ति संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से पीएचईडी कार्यालय में यह एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक तत्काल पहुंचाकर उनके शीघ्र समाधान की व्यवस्था की जाएगी।
पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु पीएचईडी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित
By -
June 15, 2026
0
Tags: