*सोमवती अमावस्या पर पुण्य कार्य, लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने झुग्गी-झोपड़ियों में बांटे मटके, हाथ-पंखे और जलजीरा

AYUSH ANTIMA
By -
0


​चिड़ावा: सोमवती अमावस्या के पावन और पवित्र अवसर पर सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, चिड़ावा द्वारा एक अनूठी और सराहनीय पहल की गई। क्षेत्र में पड़ रही भीषण और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी को देखते हुए ट्रस्ट ने स्टेशन स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाए। ​जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम के तहत बस्ती के अभावग्रस्त लोगों को भीषण तपिश से राहत दिलाने के लिए ठंडे पानी के मिट्टी के मटके, हवा के लिए हाथ-पंखे और शरीर को शीतलता प्रदान करने वाली जलजीरा की बोतलें वितरित की गई। तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ​लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट पूरे शेखावाटी अंचल में जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में चिड़ावा इकाई द्वारा यह 'अनूठी पहल' शुरू की गई है, जिसके तहत झुग्गी बस्तियों में रहने वाले वंचित वर्ग के बीच हर छोटे-बड़े त्योहार पर पहुंचकर उनकी जरूरत के अनुसार सहयोग व खुशियां बांटने का प्रयास किया जाता है। ​इस भीषण गर्मी में जब मटके, पंखे और जलजीरा जैसी अत्यंत आवश्यक सामग्रियां बस्ती की मां-बहनों और मासूम बच्चों को मिलीं, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। बस्तीवासियों ने इस पुनीत कार्य के लिए ट्रस्ट का आभार जताया। इस अवसर पर जिला प्रभारी राधेश्याम शर्मा सुखाड़िया, तहसील प्रभारी रजनीकांत मिश्रा, ट्रस्ट संरक्षक अशोक पुजारी, अमित सैनी (गोलू), श्याम सुंदर शर्मा, विक्रम राजपूत सहित संस्था के कई कर्मठ सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!