बहरोड़: सत्र 2026-27 से जापानी भाषा के सर्टीफिकेट कोर्स के लिए आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर और हैदराबाद स्थित इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी के बीच हुए एमओयू के तहत पाठ्यक्रम के जरिये विद्यार्थियों को विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देकर वैश्विक स्तर पर रोजगार के लिए यह पहल की जा रही है। प्राचार्य डॉ.डीके सिंह ने बताया कि उक्त कोर्स को करने के इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित प्रार्थना पत्र में आवेदन कर सकेंगे। कोर्स सर्टीफिकेट की कक्षाएं ऑनलाईन माध्यम से होगी। उक्त कोर्स के नोडल अधिकारी प्रोफेसर विनय सिंह यादव ने बताया कि विदेशी भाषा का ज्ञान विद्यार्थियों के लिए अन्र्तराष्ट्रीय शिक्षा, पर्यटन, अनुवाद, आई.टी, बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में रोजगार के नये अवसर खोलेगा। वर्तमान में अध्यनरत, स्नातक या स्नातकोत्तर उतीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा 12वीं पास युवा भी पात्र होगे। उनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक का राजस्थान का निवासी होना जरूरी है। कोर्स के लिए प्रवेश शुल्क राजकीय महाविद्यालय और स्टेट फण्डेड विश्वविद्यालय से पासआउट विद्यार्थियों के लिए राशि रू. 1000/- तथा निजी महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों से पासआउट विद्यार्थियों के लिए राशि रू. 2000/- निर्धारित की गई है। विद्यार्थी प्रार्थना पत्र के साथ निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज आवश्यक रूप से लगाये-आवेदन पत्र, जन्म प्रमाण पत्र / 10वीं की मार्कशीट, 10+2 की मार्कशीट, राजस्थान का मूल निवास, अन्य विशेष प्रमाण पत्र हो तो फार्म के साथ संलग्न करें ।
श्री धर्मचन्द गांधी जैन राजकीय महाविद्यालय बहरोड़ में प्रारम्भ होगा जापानी भाषा का सर्टिफिकेट कोर्स
By -
June 10, 2026
0
Tags: