कोटपूतली में आज मनाई जाएगी स्व.राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि, कांग्रेस जनों का दौसा कूच

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (संयुक्त) के तत्वावधान में आज गुरुवार, 11 जून 2026 को देश के महान किसान नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.राजेश पायलट की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। 

*सुबह 7 बजे एलबीएस कॉलेज में पुष्पांजलि*  

संगठन महामंत्री वी.के. नवल ने बताया कि प्रातः 7 बजे NH-48 स्थित स्थानीय एलबीएस कॉलेज प्रांगण में स्थापित स्व.राजेश पायलट की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा। 

*ये नेता रहेंगे मौजूद*  

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन प्रकाश चंद सैनी करेंगे। मुख्य रूप से पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, रामनिवास यादव सहित विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता, 
पीसीसी, डीसीसी, बीसीसी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बीएलए-2, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता को याद कर कृतज्ञता प्रकट करेंगे।

*दौसा भंडाना स्मारक के लिए रवाना होगा काफिला*  

वी.के. नवल ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तुरंत बाद जिला मुख्यालय से सभी कार्यकर्ता एक साथ काफिले के रूप में ‘प्रेरणा दिवस’ पर आयोजित मुख्य ‘श्रद्धांजलि सभा’ में शामिल होने के लिए दौसा जिले के भंडाना स्थित ‘श्री राजेश पायलट स्मृति स्मारक’ के लिए रवाना होंगे।

*‘गरीब-किसानों की पुरजोर आवाज थे राजेश पायलट’*  

संगठन महामंत्री ने कहा कि स्व.राजेश पायलट साहब देश के लाखों गरीब, मजदूर, किसान, दबे-कुचले, हक से वंचित और अल्पसंख्यक लोगों की पुरजोर आवाज थे। उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!