अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्वी राजस्थान प्रदेश महामंत्री बने गोपाल अग्रवाल

AYUSH ANTIMA
By -
0


पावटा/कोटपूतली: अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष संगठन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पंजी.) ने कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा निवासी भाजपा नेता गोपाल अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें पूर्वी राजस्थान का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है। सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने 5 जून 2026 को जारी पत्र में इस नियुक्ति की घोषणा की। मनोनयन पत्र में स्पष्ट किया गया है कि समाज के प्रति अटूट लगन, अग्रवाल सम्मेलन से सक्रिय जुड़ाव, पूर्वी राजस्थान में मजबूत पकड़ और व्यापक संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए गोपाल अग्रवाल को यह दायित्व सौंपा गया है। वे अब प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग के नेतृत्व में कार्य करेंगे।

*मुख्य दायित्व*  

गोपाल अग्रवाल को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए 3 अहम कार्य सौंपे गए हैं:  
1. संगठन विस्तार: प्रदेश कार्यसमिति का गठन कर राज्य के सभी जिलों का पुनर्गठन करना।  
2. एकजुटता: अग्रोहा शक्तिपीठ से जुड़कर प्रदेश के अग्रबंधुओं को एक सूत्र में पिरोना।  
3. सदस्यता अभियान: महिलाओं और युवाओं को सम्मेलन से जोड़कर सदस्यता अभियान को गति देना।
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनकी नियुक्ति से पूर्वी राजस्थान में अग्रवाल सम्मेलन और अधिक सशक्त होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!