नोखा में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, मोबाइल छीनने और मारपीट मामले में था फरार

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): नोखा पुलिस ने मोबाइल छीनने और मारपीट के मामले में एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि बीरमसर निवासी प्रह्लाद गोदारा ने 28 फरवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक पुस्तकालय के सामने बाइक को लेकर उसका बीकासर निवासी कमल नायक और अन्य लोगों से विवाद हो गया था। विवाद के दौरान आरोपियों ने प्रह्लाद के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल नायक को नोखा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी कमल नायक नोखा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ नोखा थाने में लूट, मारपीट, चोरी और अन्य आपराधिक धाराओं में कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!