इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में भीषण आग, 20 लाख का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड देरी से पहुंचने पर नाराजगी

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर (मुकेश रामावत): खाजूवाला कस्बे के एक मार्केट में स्थित रिद्धि सिद्धि इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के गोदाम में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखे कूलर, फ्रिज, पंखे और एसी सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान आग की चपेट में आ गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने का कारण गोदाम के पीछे कचरा जलाना माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि दमकल समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। इससे क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय रहते पहुंच जाती तो नुकसान काफी कम हो सकता था। दमकल के नहीं पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने स्वयं मोर्चा संभाला और पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक गोदाम का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!