बीकानेर (मुकेश रामावत): लूणकरणसर पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से जुआ राशि और ताश की जोड़ी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 21 जून को रोही सादेरा में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे 6 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार किए गए लोगों में सादेरा निवासी रामकरण, धीरासर स्टेशन निवासी नत्थूराम, दुलमेरा निवासी राजूराम, धीरासर निवासी सीताराम, धीरासर निवासी पुनमाराम और सादेरा निवासी दौलतराम शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से 9590 रुपये नकद और ताश की जोड़ी जब्त की गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ 13 आरपीजीओ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कांस्टेबल सुभाषचंद्र कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।