चलती कार बनी आग का गोला, टला बड़ा हादसा

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: खुन्दरोठ से विजयनगर जाने वाले मार्ग पर स्थित पीर बाबा के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती वेगन आर कार में अचानक आग लग गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और सवारियों की सतर्कता के चलते सभी लोग समय रहते वाहन से सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार वेगन आर कार खुन्दरोठ से विजय नगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीर बाबा के पास पहुंचते ही वाहन से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया। देखते ही देखते आग ने कार के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि चालक ने समय रहते वाहन नहीं रोका होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने चालक की सूझबूझ की सराहना की, जिससे सभी सवार सुरक्षित बच गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!