सामोता का लाल सचिन बना मिसाल: ओबीसी कैटेगरी में 3045वीं रैंक हासिल कर किया क्षेत्र का नाम रोशन

AYUSH ANTIMA
By -
0

  
नारायणपुर: गांव की मिट्टी में पले-बढ़े किसान के बेटे ने देश की सबसे कठिन परीक्षा में इतिहास रच दिया। नारायणपुर के समीप सामोता निवासी राजेश कुमार जाट के पुत्र सचिन जाट ने JEE एडवांस 2026 में ओबीसी कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 3045 हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। सीमित संसाधनों के बावजूद पिता राजेश जाट ने बेटे के सपनों को पंख दिए। सचिन ने क्षेत्र के एक निजी स्कूल में 11वीं-12वीं के साथ JEE की तैयारी की। रोज 8 घंटे की अनुशासित पढ़ाई और गुरुजनों के मार्गदर्शन से उसने यह मुकाम हासिल किया। सचिन ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उसकी कामयाबी ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन हो तो नारायणपुर जैसे कस्बे से भी IIT का रास्ता खुलता है। सचिन की इस उपलब्धि से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को नई प्रेरणा मिली है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!