रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): बाल अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेंसी, जालोर में आश्रय प्राप्त बालिका को विधिक प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नया परिवार मिला। जिला मजिस्ट्रेट ने सोमवार को भावी माता-पिता को औपचारिक रूप से बालिका का दत्तक ग्रहण करवाया। राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण एजेन्सी जालोर की अधीक्षक मोहर कंवर ने बताया कि दत्तक ग्रहण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं ऑनलाइन प्रणाली के तहत संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य आश्रय प्राप्त बच्चों को सुरक्षित एवं स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराना है। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार ने आमजन से अपील की है कि नवजात/छोटे बच्चों को आवश्यकता न होने पर उन्हें निकटतम दत्तक ग्रहण संस्थान या पालना गृह में सुपुर्द करें, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके। इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी वेद प्रकाश मीणा, केयर टेकर लकमाराम, केयर टेकर जसवंत सिंह सहित विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
आश्रय प्राप्त बालिका को मिला नया परिवार, विधिक प्रक्रिया से हुआ दत्तक ग्रहण
By -
June 09, 2026
0
Tags: