आयुष अंतिमा की खबर का हुआ असर: सरकार ने दी संशोधन किए जाने की स्वीकृति

AYUSH ANTIMA
By -
0


दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ रेसमा की जिला शाखा द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शिविरा पंचांग में संशोधन की मांग को आयुष अंतिमा समाचार-पत्र ने खबर प्रकाशित कर सरकार तक पहुंचाई। खबर प्रकाशित होने के बाद सरकार ने शिविरा पंचांग वर्ष 2026-27 में 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 में संशोधन किए जाने की स्वीकृति प्रदान करने के आदेश जारी कर दिए। 
* ग्रीष्मावकाश निर्धारित तिथि/ 17 मई 2026 से 20 जून 2026 (35 दिवस)।
* संस्था प्रधान की और से अधिकृत अवकाश 01 दिवस।
* वहीं संशोधन तिथि में 17 मई 2026 से 20 जून 2026 (43 दिवस) एवं अधिकृत अवकाश (02 दिवस) की स्वीकृति प्रदान की गई है।

*इनकी प्रतिक्रिया:*

राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ जिलाध्यक्ष राहुल चेची ने बताया कि शैक्षणिक सत्र को 21 जून के स्थान पर 29 जून से प्रारंभ करने तथा संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश में की गई कटौती को वापस लेकर पूर्ववत दो दिवस रखने पर शिक्षकों के संघर्ष की जीत बताया वहीं चेची ने शिक्षा मंत्री और आयुष अंतिमा समाचार-पत्र का आभार व्यक्त किया है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!