झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी श्री केड शक्ति धाम समिति, केड एवं लायंस क्लब, झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में 7 जून 2026, रविवार को 'सेवा संकल्प' के तहत एक दिवसीय विशाल रक्तदान, निःशुल्क नेत्र एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर 'रक्तदान महादान' और 'जन-स्वास्थ्य' के प्रति समर्पण को समर्पित रहा, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर मानवता की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया। शिविर में समर्पण ब्लड बैंक की टीम ने पूरी सक्रियता के साथ सेवाएं दीं। आयोजन के दौरान 56 सेवाभावी रक्तदाताओं ने रक्तदान कर पुनीत कार्य में भागीदारी निभाई। रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए, साथ ही दुपट्टा ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श
चिकित्सा परामर्श के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध रहीं, जिससे बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया।
* नेत्र जांच शिविर: डॉ.हिमांशु तंवर द्वारा आंखों के 121 रोगियों की गहन जांच की गई। मरीजों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं और आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
* सामान्य स्वास्थ्य शिविर: डॉ.प्रज्ञा पाण्डे (MBBS, DNB - Medicine) द्वारा कुल 45 रोगियों की जांच की गई, जिसमें बीपी (BP), शुगर एवं अन्य सामान्य बीमारियों का परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गई।
शिविर को सफल बनाने में जुटी पूरी टीम का आभार व्यक्त करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के दयाशंकर केडिया, दीपक केडिया, अजीत राणासरिया और मंदिर व्यवस्थापक प्रदीप कुमावत सहित अन्य सहयोगियों को दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल का भी सम्मान किया गया। मंदिर कमेटी की ओर से लायंस क्लब, झुंझुनूं के सभी सदस्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
*प्रमुख उपस्थिति*
इस पुनीत आयोजन में लायंस क्लब, झुंझुनूं के अध्यक्ष डॉ.देवेन्द्र सिंह शेखावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता में श्री केड शक्ति धाम समिति के अध्यक्ष विनोद केडिया, दयाशंकर केडिया, सुभाष एस. केडिया, पितराम केडिया, सवाई सिंह, निर्मल कुमार केडिया, मोहीराज सिंह शेखावत, राजेश छावछरिया एवं शिविर प्रभारी राजकुमार केडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लायंस क्लब, झुंझुनूं के को-ऑर्डिनेटर डॉ.डीएन तुलस्यान, संयोजक सुरेन्द्र केडिया, संयोजक सीए पवन केडिया, उपाध्यक्ष लायन शिवकुमार जांगिड, अध्यक्षीय सलाहकार एमजेएफ लॉ.नरेन्द्र व्यास और लायन अशोक केडिया ने शिविर के सफल संचालन में दिन-भर सक्रिय योगदान दिया।