योग दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (इशाक खान): अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कोटपूतली के तान सेवा केंद्र द्वारा नगर पालिका पार्क, कोटपूतली में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर संस्था प्रभारी बीके लक्ष्मी बहन ने कहा कि योग हमारे जीवन को निरोग बनाने का सशक्त माध्यम है। योग से शरीर स्वस्थ रहता है तथा परमात्मा का साथ और शक्ति प्राप्त होती है। परमात्मा से जुड़ने पर मन एवं तन दोनों स्वस्थ और संतुलित रहते हैं।
कार्यक्रम में योग गुरु सुमित भाई एवं बीके प्रकाश भाई ने विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया तथा नियमित योग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। योग गुरु सुमित भाई ने कहा कि नियमित योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने से व्यक्ति स्वस्थ, तनावमुक्त एवं ऊर्जावान जीवन व्यतीत कर सकता है। इस अवसर पर संस्था से जुड़े सैकड़ों भाई-बहन उपस्थित रहे। सभी ने स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन के लिए नियमित योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!