रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): जिले के प्रभारी सचिव अम्बरीश द्वारा ग्राम निम्बला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्रभारी सचिव अम्बरीश कुमार ने शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाएं। शिविर में कृषि भूमि विभाजन के 4, रिकार्ड सुधार के 5, नाम सुधार के 18 परिवादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, साथ ही 3 पुश्तैनी भूमि के पट्टों का वितरण, 9 परिवारों के शौचालयों की स्वीकृति दी गई तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 5 परिवारों को ग्रह प्रवेश करवाया गया। इसी प्रकार, विद्युत कनेक्शन के एक परिवाद पर नवीन कनेक्शन जारी किया तथा 3 क्षतिग्रस्त बिजली के खंभो के स्थान पर नवीन खम्भे, रोडवेज द्वारा 17 व्यक्तियों के निशुल्क रोडपास जारी किए गए। 5 पशुपालकों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पॉलिसी जारी की गई। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ.प्रदीप के. गावंडे, एसडीएम रोहित चौहान, विकासी अधिकारी बाबूसिंह राजपुरोहित सहित विभागीय अधिकारी व कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
प्रभारी सचिव ने ग्राम निम्बला में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का किया अवलोकन
By -
June 22, 2026
0
Tags: