रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): भारतीय जनता पार्टी के "12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के" विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खंडेलवाल ने रविवार को मालवाड़ा एवं रानीवाड़ा क्षेत्र में प्रबुद्धजनों से संपर्क किया। यह अभियान 25 जून तक चलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र मेघवाल तथा जिला सह संगठन प्रभारी जगदीश देवासी के निर्देशन में आयोजित जनसंपर्क के दौरान मुकेश कुमार खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इस दौरान तारीदेवी घांसी, लक्ष्मीचंद जीनगर, भूपसिंह डाभी, नागजीराम मेघवाल, सेवानिवृत्त वरिष्ठ पोस्टमास्टर वीसाराम जीनगर तथा विधा माहेश्वरी सहित प्रबुद्धजनों से संवाद किया गया। उपस्थित लोगों ने अपने विचार साझा करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की सराहना की।
भाजपा के जनसंपर्क अभियान के तहत प्रबुद्धजनों से मिले मुकेश खंडेलवाल
By -
June 22, 2026
0
Tags: