श्रीमद्भागवत कथा में सुनाई बाल कृष्ण की लीलाएं, गोवर्धन पूजा का हुआ वर्णन

AYUSH ANTIMA
By -
0

पावटा/कोटपूतली: ग्राम माँजूकोट स्थित श्री नरसिंह भगवान मंदिर में प्रेमदास जी महाराज के सानिध्य में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। वृंदावन से पधारे कथा व्यास श्री बृजभूषण जी महाराज ने कथा का वाचन किया। प्रसंग में महाराज श्री ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाएं, पूतना वध और तमाम असुरों के संहार की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे बाल कृष्ण ने पूतना का वध कर ब्रज को भयमुक्त किया। सायं बेला में श्री गोवर्धन लीला का मार्मिक वर्णन किया गया। गोवर्धन पूजा के महत्व को समझाते हुए बताया कि भगवान ने इंद्र के अहंकार को तोड़कर प्रकृति पूजा का संदेश दिया। कथा व्यास बृजभूषण जी महाराज ने कहा कि जब जब पृथ्वी पर अत्याचार, अधर्म और पाप बढ़ता है, तब तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान की लीलाएं हमें जीवन जीने की राह दिखाती हैं।
*भजनों से गूंजा कथा पांडाल*

कथा के दौरान 'गोवर्धन महाराज की जय' और 'नंद के आनंद भयो' जैसे भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पुष्प वर्षा की। इस दौरान कार्यक्रम में कृष्ण चंद शर्मा, रवि शर्मा, शंकर शर्मा, श्याम लाल सैन, रामनिवास सैनी, सुभाष वर्मा, शशिकांत शर्मा सहित सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!