नीमराना: भारतीय जनता पार्टी में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पद पर नांगल खोड़िया सरपंच की नियुक्ति होने पर मंगलवार, 2 जून को नीमराना स्थित अंबेडकर पार्क में स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेघवाल विकास समिति नीमराना के अध्यक्ष अशोक पनवाल एडवोकेट के नेतृत्व में समाज के गणमान्य लोगों ने माला पहनाकर एवं साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा समाज के हितों और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे। समाजजनों ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास जताया।
कार्यक्रम के दौरान अशोक निभोरिया एडवोकेट, भूप सिंह सरपंच, देवानंद मोरोडिया, विजय चौहान, रामनिवास सामरिया, पीताम्बर, मंजीत सामदिया, मुकेश निर्मल, हिम्मत सिंह आर्य एडवोकेट, तेजसिंह, नोतराम, विशम्बर दयाल, सुरेश रैवाड़िया, जयकिशन एडवोकेट, सोमदत्त शास्त्री, सुमेर सिंह सामरिया, नवीन बड़सीवाल, सुखराम (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी), राजू सामरिया, सरजीत सिंह सिंगोइया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन और समाज की उन्नति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।