रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर 25 जून को क्षेत्र के प्रसिद्ध सूरजकुंड ठाकुरजी भगवान एवं भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशाल मेले का आयोजन होगा। मेले को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। मेले के दौरान श्रद्धालु ठाकुरजी भगवान एवं भगवान शिव के दर्शन-पूजन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करेंगे। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों एवं विभिन्न धार्मिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा। दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु मेले में भाग लेने पहुंचेंगे। बंशीदास वैष्णव ने बताया कि इस वर्ष निर्जला एकादशी के विशेष संयोग के चलते श्रद्धालुओं को दो बार मेले का लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि मेले को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में भाग लेने का आह्वान किया है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
निर्जला एकादशी पर सूरजकुंड ठाकुरजी एवं भूतेश्वर महादेव मंदिर में भरेगा विशाल मेला
By -
June 24, 2026
0
Tags: