सांचौर रोड पर गंदे पानी की निकासी की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): पूर्व जिला परिषद सदस्य ललिता बोहरा ने जिला कलेक्टर एवं स्थानीय विधायक को पत्र भेजकर सांचौर रेलवे फाटक के पास गंदे पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है। बोहरा ने पत्र में बताया कि क्षेत्र में कई वर्षों से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि नट कॉलोनी में विभिन्न सरपंचों के कार्यकाल के दौरान नालियों का निर्माण कराया गया, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया। करीब 13 वर्ष पूर्व जनसहयोग से निर्मित नाली भी रेत डालकर बंद कर दी गई, जिससे पानी की निकासी बाधित हो रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में ग्राम पंचायत द्वारा सर्वे भी कराया गया था, लेकिन सर्वे रिपोर्ट के अनुसार आवश्यक कार्य नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है। ललिता बोहरा ने संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से शीघ्र कार्रवाई कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को बार-बार इस समस्या से जूझना न पड़े।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!