निर्मल मन फाउण्डेशन दर्शन यात्रा-2026 सम्पन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (जयबीर सिंह): धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मल मन फाउण्डेशन द्वारा आयोजित दर्शन यात्रा-2026 श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और राजस्थान के प्रमुख धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य बनाया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध इतिहास एवं अद्भुत स्थापत्य कला का अवलोकन कर अभिभूत हुए। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने इसे आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। निर्मल मन फाउण्डेशन द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता तथा सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना रहा। यात्रा के सफल आयोजन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली। इस अवसर पर फाउण्डेशन के अध्यक्ष कैलाश ओझा एवं राहुल सैनी ने यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की धार्मिक एवं सामाजिक यात्राओं का आयोजन कर समाज को जोड़ने और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार का कार्य निरंतर जारी रखा जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!