दौसा (गोवर्धन लाल वर्मा): दौसा के जयपुर लालसोट पुलिया पर पानी निकासी नही होने से सड़क तालाब बन गई थी, दो दिन में ट्रैक्टर तक पलट गया था। आयुष अंतिमा (हिन्दी समाचार-पत्र) ने इस मुद्दे को उठाया और खबर प्रकाशित होने के बाद मानसून 2025 में लालसोट पुलिया के नीचे से दौसा की तरफ नाला बनाने का कार्य शुरू किया गया लेकिन जयपुर की तरफ नाला नही बनाया था। शेष बचा नाला निर्माण इस मानसून 2026 में जयपुर लालसोट पुलिया से थोड़ा आगे नाला बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। नाला निर्माण कार्य का आप इस तस्वीर मे देख सकते है। चल रहे नाला निर्माण कार्य से दुकानदार और होटल तथा आने जाने वाले वाहन चालकों को अब राहत मिलेगी। पानी से नही गुजरना नही पड़ेगा।
*पहले क्या था मानसून-2024*
दौसा के जयपुर लालसोट पुलिया के दोनों तरफ पानी निकासी नही होने से सड़क तालाब बन गई थी। दो दिन में ट्रैक्टर तक पलट गया था। आने जाने वाले व्यक्तियों का आना जाना बंद हो गया था। यहां तक की दुकानदार और होटल संचालक भी परेशान थे।
*अब क्या हो रहा है मानसून 2026*
मानसून 2026 की तस्वीर आप देख सकते है जयपुर लालसोट पुलिया (फ्लाई ओवर) से जयपुर की तरफ नाला निर्माण शुरू हो चुका है। सड़क किनारे खुदाई हो रही है, सरिया बिछा दिया गया है। देर से ही सही पर खबर का असर तो हुआ है। अक्सर प्रशासन तब तक नही हिलता, जब तक पानी सिर के ऊपर न आ जाए या सड़क पर न आ जाए। उम्मीद है इस बार मानसून 2026 में जयपुर रोड़ पर लोगों को तालाब से होकर नही गुजरना पड़ेगा।