निवाई (लालचंद माली): इन्दिरा कॉलोनी में स्थित श्री श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर बाबा श्याम का पंचामृत से अभिषेक कर छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी एवं कलकत्ता के फूलों से भव्य शृंगार किया जाएगा। श्याम सेवा समिति के सदस्य ने बताया कि निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण में भक्तों के लिए तरबूज एव ठंडाई वितरण का आयोजन किया जाएगा एवं शाम 7 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें जयपुर से शुभम शर्मा एवं स्थानीय भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। भजन संध्या के बाद महाआरती करके भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
3/related/default