एनएच-52 पर हादसों पर लगेगी लगाम: सड़क सुरक्षा समिति ने चिन्हित किए ब्लैक स्पॉट, दिए सुधार के निर्देश

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): सड़क सुरक्षा समिति ने बरोनी थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण कर हादसों की रोकथाम के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुझाए। समिति ने वैष्णो देवी मंदिर से बरथल तिराहा तक गहन निरीक्षण कर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार कार्य करने के निर्देश दिए। बरोनी थानाधिकारी नारायण लाल गुर्जर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा समिति टोंक के सदस्य एवं अधीक्षण अभियंता पीसी सैनी, एनएचएआई के रोड सेफ्टी एक्सपर्ट कमल पालीवाल, असिस्टेंट हाईवे इंजीनियर सोनू फोजदार व दिलीप सिंह, एक्सईएन नागेंद्र सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर बरोनी थाना क्षेत्र के वैष्णो देवी मंदिर चौराहा, सोहेला गांव कट, पहाड़ी गांव कट एवं बरथल तिराहा को दुर्घटना संभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया। समिति ने पाया कि इन स्थानों पर बार-बार सड़क हादसे होने के पीछे सड़क निर्माण में तकनीकी खामियां भी एक कारण हो सकती हैं। समिति के सदस्यों ने मौके पर मौजूद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तकनीकी विशेषज्ञों को आवश्यक सुझाव दिए और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। समिति का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत कर आमजन की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!