व्यापारियों एवं किसानों की सुरक्षा को लेकर कृषि उपज मण्डी में अस्थाई पुलिस कक्ष की हुई व्यवस्था: मंडी सचिव ने जारी किया स्पष्टीकरण

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद माली): कृषि उपज मण्डी समिति द्वारा मण्डी प्रांगण में व्यापारियों एवं किसानों की सुरक्षा को लेकर चल रहे विवाद एवं भ्रामक प्रचार पर स्थिति स्पष्ट की गई है। मण्डी समिति सचिव डॉ.कमल किशोर सोनी ने मण्डी प्रांगण में 3 माह के पीक सीजन के दौरान व्यापारियों एवं किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस जवानों के बैठने हेतु एक कक्ष अस्थाई रूप से आवंटित किया गया है। आमजन व पीडित व्यक्तियों की सुलभ पहचान के लिए इस कक्ष पर अस्थाई पुलिस चौकी कैम्प अंकित किया गया है ताकि आपातकालीन स्थिति में पीडित व्यक्ति आसानी से पुलिस सहायता प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि 3 माह के पीक सीजन के बाद इस कक्ष को खाली करवाकर वापस मंडी समिति को कब्जा सौंप दिया जाएगा। कार्यालय कृषि उपज मण्डी समिति निवाई में कम्प्यूटर कक्ष और जनरेटर रूम की मरम्मत के लिए जारी की गई निविदाओं में लिपिकीय त्रुटि सामने आई है। मण्डी प्रशासन के अनुसार निविदा प्रक्रिया के दौरान अनजाने में एग्रोट्रेड टॉवर के पास निर्मित कम्प्यूटर, जनरेटर कक्ष की मरम्मत कार्य के स्थान पर पुलिस चौकी की मरम्मत शब्द का अंकन हो गया था, जिसकी वजह से कुछ लोगों के बीच भ्रम और आपत्ति की स्थिति पैदा हो गई है। इस भ्रान्ति को दूर करने के लिए मण्डी समिति के सचिव डॉ.कमल किशोर सोनी द्वारा एक शुद्धि-पत्र और आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। सचिव डॉ.कमल किशोर सोनी ने स्पष्ट किया है कि इस कार्य के लिए जारी की गई निविदा, पत्राचार, प्रस्ताव व अन्य सभी प्रकार के शासकीय दस्तावेजों में पुलिस चौकी की मरम्मत शब्द का उल्लेख हुआ है, उसे अब पूरी तरह से संशोधित कर दिया गया है। आदेश के तहत पुलिस चौकी की मरम्मत शब्द के स्थान पर एग्रोट्रेड टॉवर के पास निर्मित कम्प्यूटर, जनरेटर कक्ष की मरम्मत कार्य प्रतिस्थापित कर दिया गया है। ताकि किसी भी प्रकार की गलतफहमी की गुंजाइश नहीं रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!