पावटा: माता सुंदरी देवी सर्व समाज उत्थान समिति पावटा के तत्वावधान में 'परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ' एवं 'वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान' के तहत रविवार को श्री श्री 1008 संत श्री टीला जी धाम चक्रतीर्थ मंदिर एवं टसकोला गौशाला परिसर में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। कार्यक्रम मंदिर पुजारी ओमप्रकाश स्वामी जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाजसेवी व भामाशाह लक्ष्मी नारायण स्वामी गुरुजी तथा अर्जुन लाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र स्वामी और पर्यावरण प्रेमी कंपाउंडर कैलाश यादव विशिष्ट अतिथि रहे। जयराम राबड़, मोनू स्वामी, बलराम स्वामी, रमेश स्वामी, अमन स्वामी व सुभाष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदिर व गौशाला परिसर में परिंडे बांधे। मुख्य अतिथि लक्ष्मी नारायण गुरुजी ने अभियान के तहत किए जा रहे पुनीत कार्यों के लिए एनजीओ की सराहना की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अर्जुन लाल यादव ने आमजन से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस पुनीत कार्य में एनजीओ की सहायता करें और इस अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं। एनजीओ संयोजक व सामाजिक कार्यकर्ता मोहन लाल सैनी ने बताया कि यह अभियान पूरी तरह जन सहयोग से निरंतर जारी है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सभी को इस अभियान से जुड़कर अपने घरों, खेतों व सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक परिंडे लगाने चाहिए ताकि बेजुबान पक्षियों को राहत मिल सके
परिंडा लगाओ, परिंदा बचाओ' अभियान के तहत लगाए परिंडे: टीला जी धाम व गौशाला परिसर में कार्यक्रम आयोजित
By -
June 07, 2026
0
Tags: