सरस डेयरी रानीवाड़ा में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): सरस डेयरी परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। सरस डेयरी के प्रबंध संचालक डॉ.भरत सिंह चौधरी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं दुग्ध उत्पादकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया। इस अवसर पर डुंगाराम जीनगर, जवान सिंह बालावत, मनीष भटनागर, जयंती लाल चौधरी, विलास डांगी, गोविंद सिंह, अखाराम, विक्रम सिंह, गजेन्द्र सिंह, लक्ष्मण सिंह देवातड़ा और गोपाल भाई गर्ग सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!