निर्धारित प्रश्नों के अनुसार ही जानकारी दर्ज करें: विष्णु चरण मलिक

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): जनगणना 2027 के तहत किए जा रहे मकान सूचीकरण के कार्य का जनगणना निदेशक विष्णु चरण मलिक ने निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनगणना निदेशक मलिक ने ग्राम पंचायत गुंसी में जनगणना 2027 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य का सत्यापन किया। उन्होंने जनगणना कार्य का भौतिक सत्यापन एवं जनगणना एप पर लाइव डेटा भरवाकर जांच की। उन्होंने प्रगणकों को निर्देश दिए कि निर्धारित प्रश्नों के अनुसार ही जानकारी दर्ज करें, ताकि बाद में कोई गलती न हो। उन्होंने डेटा की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। निदेशक ने अधिकारियों एवं प्रगणकों का मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास व भविष्य की योजनाओं की सटीक रुपरेखा तय करने के लिए जनगणना का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप निदेशक सांख्यिकी विभाग राजेन्द्र सिंह शेखावत, उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़, तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी नरेश कुमार गुर्जर, सहायक सांख्यिकी अधिकारी राजेन्द्र सैनी, जिला समन्वयक आयुषी शर्मा व अमित शर्मा सहित संबंधित प्रगणक एवं सुपरवाइजर मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!