दहेज मुकदमे में अलसीसर का युवक गिरफ्तार, एक दिन के पीसी रिमांड पर

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर/मलसीसर: दहेज उत्पीड़न के मामले में नारायणपुर पुलिस ने अलसीसर, झुंझुनू निवासी 25 वर्षीय युवक अतुल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फिलहाल पीसी रिमांड पर चल रहा है। बुधवार को पुलिस टीम दहेज में दिए गए सामान की बरामदगी की कार्रवाई में जुटी हुई है। थानाधिकारी रोहिताश कुमार ने बताया कि अतुल शर्मा पुत्र सुशील शर्मा जाति ब्राह्मण निवासी अलसीसर के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां न्यायालय ने उसे एक दिन के पीसी रिमांड पर भेजा। रिमांड अवधि में उससे पूछताछ कर दहेज में दिए सामान की बरामदगी की जा रही है। बरामदगी के बाद सामान को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि थाना मलसीसर, जिला झुंझुनू से प्राप्त रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अतुल शर्मा के खिलाफ पहले कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!