150 बीघा चरागाह भूमि को किया अतिक्रमण मुक्त, वर्षों से चल रही खेती पर चला प्रशासन का बुलडोजर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): उपखंड क्षेत्र के गांव गणेशपुरा उर्फ हाथाथली में तहसीलदार नरेश गुर्जर के निर्देशानुसार प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए करीब 150 बीघा चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। तहसील प्रशासन की ओर से राजस्व टीम व पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार नरेश गुर्जर के आदेशों की पालना में नायब तहसीलदार दत्तवास के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम गांव गणेशपुरा पहुंची। राजस्व अभिलेखों के अनुसार चरागाह भूमि पर वर्षों से ग्रामीणों ने अतिक्रमण करके पशु बाड़े बना लिए थे। उक्त भूमि पर खेती कर फसल उत्पादन भी किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारियों ने मौके पर चरागाह भूमि की पैमाइश कर चारों सीमाओं का निर्धारण कराया। इसके बाद जेसीबी मशीनों की सहायता से तारबंदी, सीमेंट पोल, पशु बाड़ों सहित अन्य स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर भूमि को ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई के दौरान दतवास थानाधिकारी हरीराम वर्मा सहित पुलिसकर्मियों ने कानून व्यवस्था बनाए रखी। राजस्व विभाग ने कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। गठित टीम में भू-अभिलेख निरीक्षक मदन नोगिया, पटवारी कृष्ण कुमार मीणा, राजेश मीणा एवं घनश्याम शर्मा सहित अन्य राजस्व कार्मिक मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!