नियमितीकरण की मांग को लेकर संविदा कार्मिकों ने सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक संघ ने राज्य के शिक्षा विभाग में संविदा पर कार्यरत कर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर टीना डाबी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरज्ञान तंवर, श्रवण गुर्जर, राजेश यादव, शिवजीलाल गुर्जर, योगेश कुमार मीणा सीदडा, शिमला शर्मा, सुमन गुर्जर, देवेंद्र राजावत व कमलेश मीणा सहित कई पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार के गत बजट 2025-26 में उप मुख्यमंत्री द्वारा संविदा कर्मियों के अनुभव में शिथिलता प्रदान करने के लिए 2 वर्ष की छूट देने की घोषणा की गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई विभागीय आदेश जारी नहीं हुआ है और न ही पंचायत शिक्षक सहायकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस प्रशासनिक देरी के कारण प्रदेश के लगभग 23 हजार 740 संविदा कार्मिकों में भारी असंतोष व्याप्त है। संविदा कार्मिक पूर्व में ग्राम पंचायत सहायक व वर्तमान में पंचायत शिक्षक विद्यालय सहायक के पद पर संविदा सीएसआर नियम 2022 के तहत लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बजट घोषणा 2025-26 के लागू होने के बाद इन सभी का आवश्यक अनुभव भी पूरा हो जाएगा। ऐसे में सीएसआर नियम 2022 के नियम होने के बावजूद नियमितीकरण की प्रक्रिया को रोके रखना बेहद खेद का विषय है। संघ ने ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री से संविदा कार्मिकों के हित में अतिशीघ्र प्रक्रिया आरंभ करने की अपील की है। उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं किया गया, तो आगामी 10 जून से शिक्षा विभाग के समस्त संविदा कार्मिक बीकानेर निदेशालय के आगे अनिश्चितकालीन महापड़ाव करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!