पावटा (राहुल शर्मा): निर्जला एकादशी के महापर्व पर सांवरिया सेठ सोशल फाउंडेशन ने राजकीय उप जिला अस्पताल पावटा में सामाजिक सरोकार का उदाहरण पेश किया। भीषण गर्मी के बीच फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों को ठंडा मीठा शरबत पिलाकर सेवा का संकल्प निभाया। तीर्थ नगरी में निर्जला एकादशी के दिन व्रत के साथ ही पुण्य और परोपकार का महत्व माना जाता है। इसी भाव को आगे बढ़ाते हुए सांवरिया सेठ सोशल फाउंडेशन ने अस्पताल परिसर में शरबत वितरण शिविर लगाया। कड़ी धूप और गर्मी में अस्पताल आए लोगों ने ठंडा शरबत पीकर राहत महसूस की।
*अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म*
फाउंडेशन की अध्यक्ष ममता शर्मा ने कहा कि निर्जला एकादशी पर जल त्याग का महत्व है, लेकिन जो असहाय हैं, बीमार हैं, उनकी सेवा करना ही सच्चा पुण्य है। हमारा उद्देश्य गर्मी में प्यासे लोगों को राहत देना और सामाजिक सरोकार को मजबूत करना है। सचिव ओमप्रकाश बसवाल और कोषाध्यक्ष बलवान चौधरी ने बताया कि सांवरिया सेठ सोशल फाउंडेशन लगातार अस्पताल, गौशाला और जरूरतमंदों की सेवा में लगा हुआ है। निर्जला एकादशी जैसे पर्व पर ऐसी पहल से समाज में सेवा भाव बढ़ता है।
*संत-समाजसेवी रहे मौजूद*
शिविर में श्री नरसिंह मंदिर मांजुकोट के प्रेम दास जी महाराज और समाजसेवी बद्री प्रसाद चौहान भी उपस्थित रहे। उन्होंने फाउंडेशन की सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक पर्व परोपकार का कार्य करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। अस्पताल के कर्मचारियों और मरीजों के परिजनों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की और इसे जरूरतमंदों के लिए प्रेरणादायी बताया। इस दौरान कार्यक्रम में
अध्यक्ष ममता शर्मा, सचिव ओमप्रकाश बसवाल, कोषाध्यक्ष बलवान चौधरी, मनोज अग्रवाल, बद्री प्रसाद चौहान, राकेश यादव सहित फाउंडेशन के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।