विराटनगर (राहुल शर्मा): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश 'नशा मुक्त भारत' के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर है। इसी दिशा में 26 जून, 'नशीले पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस' पर विराटनगर क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित हुआ।
*1.5 लाख युवाओं को दिला चुके शपथ*
ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यक्रम क्रियान्वयन सहप्रभारी जीएल यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर 15 अगस्त 2020 को शुरू हुए नशा मुक्त भारत अभियान के तहत देशभर में अब तक 23.06 करोड़ लोगों को जागरूक किया जा चुका है। "मैं खुद अब तक 1.5 लाख से ज्यादा युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिला चुका हूं," यादव ने कहा।
*'नशा परिवार और युवा पीढ़ी को बर्बाद करता है'*
जीएल यादव ने कहा, "नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार, समाज और युवा पीढ़ी को बर्बाद करता है। इसलिए हमारा नारा है- नशे को ना, जिंदगी को हाँ।"
*प्रागपुरा में चला जागरूकता अभियान*
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं डॉ.महेंद्र कुमावत के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रागपुरा स्थित भाग्य लाइब्रेरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीएल यादव ने लाइब्रेरी निदेशक अर्जुन सिंह के साथ दर्जनों युवाओं को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलवाई और नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा की।
*युवाओं से किया आह्वान*
जीएल यादव ने युवाओं से अपील की कि वे खुद नशे से दूर रहें और अपने दोस्तों-परिवार को भी जागरूक करें। विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब युवा नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाएंगे, उन्होंने कहा। कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता, लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र और गणमान्य लोग मौजूद रहे।