रानीवाड़ा/जालौर (मदन माहेश्वरी): विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर सरस डेयरी रानीवाड़ा ने भीषण गर्मी के बीच आमजन और यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष जन-जागरूकता एवं सेवा अभियान चलाया। डेयरी प्रबंधन की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन एवं मुख्य बस स्टैंड जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर स्टॉल लगाकर लोगों को निःशुल्क ठंडी-मीठी सरस दूध एवं नमकीन छाछ का वितरण किया गया। यह अभियान प्रबंध संचालक डॉ.भरत सिंह चौधरी के निर्देशन में आयोजित किया गया। दोपहर की तपती गर्मी में राहगीरों और यात्रियों को ठंडी छाछ और दूध उपलब्ध करवाने से लोगों ने राहत महसूस की तथा डेयरी की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान डेयरी अधिकारियों ने आमजन को पौष्टिक आहार, बेहतर स्वास्थ्य एवं दुग्ध उत्पादों के महत्व के प्रति जागरूक किया। उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि मानव जीवन में दूध एवं दुग्ध उत्पाद संतुलित आहार का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं तथा इनके नियमित सेवन से स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। इस अवसर पर सरस उत्पादों की गुणवत्ता एवं शुद्धता की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में दुग्ध उत्पादक किसानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में प्रभारी संयंत्र डुंगाराम जीनगर, प्रभारी पीएंडआई जवान सिंह बालावत, प्रभारी विपणन गोविन्द सिंह, प्रभारी लेखा मनीष भटनागर, प्रभारी संस्थापन जयन्ती लाल चौधरी सहित कानदान चारण, अखाराम देवासी, विक्रम सिंह, सकाराम, अजीम खान, अशोक बोहरा, राजकुमार मीणा, जयेश त्रिवेदी, रघुवीर सिंह सोलंकी, प्रकाश सिंह, राहुल गर्ग, अरविन्द माली, कान्तिलाल माली, तगाराम एवं डेयरी संघ के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विश्व दुग्ध दिवस पर रानीवाड़ा सरस डेयरी की अनूठी पहल: हजारों लोगों को निःशुल्क पिलाया दूध और नमकीन छाछ
By -
June 01, 2026
0
Tags: